महराजगंज: नाबालिग लड़की से छेड़खानी, आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस केस दर्ज

डीएन संवाददाता

कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

कोल्हुई थाना क्षेत्र का मामला
कोल्हुई थाना क्षेत्र का मामला


कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी का आरोप गांव के एक युवक पर है, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की से उस समय छेड़खानी की गई, जब वह अपने दुकान में बैठी थी। एक नाबालिग लड़की के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। मामले में पीड़िता की मां  की तहरीर पर कोल्हुई पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ धारा 354 ख ,323 व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।










संबंधित समाचार