महराजगंजः कोल्हुई पुलिस ने 3 वांछितों को दबोचकर की विधिक कार्रवाई

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाने में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त


कोल्हुई (महराजगंज): महराजगंज (Maharajganj) जनपद के कोल्हुई थाने (Kolhui Police Station) में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस (Police) ने गुरूवार को गिरफ्तार (Arrested) किया है। 

पहली गिरफ्तारी

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार कोल्हुई पुलिस ने मुकदमा संख्या 52/2021 धारा 323, 504, 506 व भादवि ल 3 (1) घ एससी/एसटी एक्ट में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त तकीबुननिशा उर्फ तकदीरून (40 वर्ष) पत्नी इनामुल्लाह एवं सरवरजहां (28 वर्ष) पत्नी अरशद को ग्राम सोनपिपरी बुजुर्ग स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। 

दूसरी गिरफ्तारी 

कोल्हुई पुलिस ने मुकदमा नंबर 187/2024 धारा 137 (2), 87, 64 (2) डी बीएनएस, 5 (ठ)/6 पाक्सो एक्ट व 3 (2) 5 एससी/एसटी एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त जितेंद्र गुप्ता (22 वर्ष) पुत्र रामगिरीश निवासी जंगल गुलहरिया थाना कोल्हुई को तुलसीपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। 










संबंधित समाचार