महराजगंज: मगरमच्छ के हमले से बुरी तरह लहूलुहान किशोर अस्पताल में भर्ती, जानिये पूरी कहानी

डीएन ब्यूरो

छोटी गंडक नदी के पास अपनी फसल देखने गए एक व्यक्ति को मगरमच्छ ने हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर..

अस्पताल में उपचाराधीन व्यक्ति
अस्पताल में उपचाराधीन व्यक्ति


सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के गेड़हरुआ जगंल के किनारे छोटी गंडक नदी के पास अपनी फसल देखने गए एक व्यक्ति को मगरमच्छ ने हमला कर बुरी लहूलुहान कर दिया। इस हमले में व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों की मदद से उसे सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खेसरारी के मुसहर टोला 45 वर्षीय किशोर पुत्र झग्गर रविवार की सुबह करीब 8 बजे गेड़हरुआ जंगल के किनारे अपनी फसल देखने को गए हुए थे। इसी दौरान वह शौच के लिए नदी किनारे चले गए। तभी नदी किनारे एक मगरमच्छ ने किशोर पर अचानक हमला कर दिया।

मगरमच्छ के हमले से किशोर के हाथ-पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। ग्रामीणों की शोर-मचाने पर मगरमच्छ किशोर को छोड़ नदी में चला गया। मगरमच्छ के नदी में जाने से किसी तरह किशोर की जान बच गयी लेकिन वे बुरी तरह घायल हो गये। 

घायल किशोर को उसके परिजन इलाज के लिये सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद और उनकी हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।










संबंधित समाचार