महराजगंज: टली बड़ी वारदात, मुठभेड़ में दबोचे गये बदमाशों के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप

डीएन संवाददाता

महराजगंज पुलिस ने बीती रात जिन दो बदमाशों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, उनको बारे में डाइनामाइट न्यूज़ को कई खास जानकारियां मिली है। पुलिस की तत्परता के कारण क्षेत्र में एक अपराधिक वारदात होने से भी टल गयी। जाने, कौन है ये बदमाश



महराजगंज: चौक थाने में बीती रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये बदमाशों के बारे में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। गिरफ्तार बदमाश यहां किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार बदमाश यूपी और बिहार में अब कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। यूपी और बिहार में इन अपराधियों का खूब सिक्का जमा हुआ है।

यह भी पढ़ें: पुलिस मुठभेड़ के बाद अपराधिक गिरोह का पर्दाफाश, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

 

 

इन अपराधियों के बारे में डाइनामाइट न्यूज़ को भी कई अहम जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा दबोचे गये बदमाश यूपी और बिहार के दर्जनों जिलों में सक्रिय सकलैन और पंकज गिरोह के लिये काम करता था। इस गिरोह के कई सदस्य पहले भी अलग-अलग जिलों की पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: विदेश भेजने के नाम पर पूर्व प्रधान ने युवकों से लूटे लाखों रूपये, दो हिरासत में 

डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश बीती रात एक बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे थे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किसी अनहोनी से पहले ही मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश भी शामिल है। 

 

 

गिरफ्तार किये अभियुक्तो में सकलैन पुत्र मुस्तफा निवासी अहिरौली, थाना कसया और पंकज राव पुत्र वशिष्ठ, थाना नटवनिया है, दोनों ही कुशीनगर के रहने वाले है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक कट्टा, जिंदा कारतूस, मारूति कार औऱ नगदी बरामद की है। 
 










संबंधित समाचार