महराजगंज की बेटी प्रियांशी फंसी थी यूक्रेन में, युद्ध के बीच इस तरह सकुशल लौटी दिल्ली

डीएन ब्यूरो

महराजगंज की बेटी प्रियांशी भी उन छात्रों में शामिल थीं, जो रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसी हुई थी। लेकिन प्रियांशी अब युद्धग्रस्त यूक्रेन से दिल्ली पहुंच गई है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

यूक्रेन से दिल्ली पहुंची महराजगंज की प्रियांशी
यूक्रेन से दिल्ली पहुंची महराजगंज की प्रियांशी


महराजगंज/ नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध को दस दिन पूरे हो चुके है। रूस के जारी हमलों के बीच महराजगंज की बेटी प्रियांशी भी उन छात्रों में शामिल थीं, जो यूक्रेन में फंसी हुई थी। लेकिन प्रियांशी अब युद्धग्रस्त यूक्रेन से सकुशल देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गई है।

इस खबर के साथ ही प्रियांशी के परिजनों की चिंताएं कम होने लगी है। लेकिन देश में अब भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिनके माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ती जा रही है, क्योंकि उनके बच्चे अब भी युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

इंडियन एम्बेसी और भारत सरकार की मदद से महराजगंज की प्रियांशी  शुक्रवार की रात 8 बजे स्लोवाकिया से दिल्ली पहुंची। धानी बाजार निवासी प्रियांसी पढ़ाई के लिए यूक्रेन गई थी। लेकिन पिछले दिनों रूस में यूक्रेन पर हमला बोले दिया, जिसके बाद युद्धग्रस्त यूक्रेन में कई भारतीय छात्र फंस गये। उन छात्रों में बड़ी संख्या मेडिकल स्टूडेट्स की है, जो वहां एमबीबीएस की पढ़ाई के लिये गये हैं।










संबंधित समाचार