महराजगंज: गैस सिलेंडर का पाइप फटने से परिवार के चार लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

डीएन ब्यूरो

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से चार लोग झुलस गये हैं, इनमें से दो की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में झुलसी महिला
हादसे में झुलसी महिला


महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से चार लोग झुलस गये हैं, इनमें से दो की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। आग में झुलसे सभी लोगों को इलाज के लिए गोरखपुर के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा रामनगर की प्रतिज्ञा देवी ने खाना बनाने के लिए बड़े गैस सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर में कुछ लोगों की सहायता से गैस रिफिल करवाई और घर जाकर खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने लगी। उसी दौरान चूल्हे से गैस पाइप बाहर निकल गया और आग लग गयी। आग लगने से प्रतिज्ञा देवी समेत उनके पति और पुत्र इसकी चपेट में आ गये औऱ बुरी तरह झुलस गये। 

गंभीर स्थिति के कारण दो लोगों को गोरखपुर रैफर कर दिया गया।










संबंधित समाचार