महराजगंज: भाजपा सांसद पंकज चौधरी ने फरेंदा व नौतनवा इलाकों का किया दौरा, जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल

डीएन संवाददाता

भाजपा सांसद पंकज चौधरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

भाजपा सांसद पंकज चौधरी बाढ़ प्रभावितों से स्थिति का जायजा लेते हुए
भाजपा सांसद पंकज चौधरी बाढ़ प्रभावितों से स्थिति का जायजा लेते हुए


महराजगंज: जिले में बाढ़ के कारण स्थिति लगातार बेकाबू होती जा रही है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों की तरफ से मिल रहे लगातार सहयोग से बाढ़ प्रभावित लोगों के हौसले भी कायम हैं। नौतनवां को भाजपा सांसद पंकज चौधरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र समरधिरा का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ के ताजा हालात पर डाइनामाइट न्यूज़ की लाइव रिपोर्टिंग

विधानसभा के नौतनवा ग्राम सभा चकदह में सांसद पंकज चौधरी

सांसद चौधरी ने प्रभावितों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: सीओ सदर ने भी माना, बाढ़ में अब भी फंसे हैं सैकड़ों ग्रामीण

विधानसभा के नौतनवा के टेड़ी घाट पर सांसद पंकज चौधरी

समरधिरा दौरे के दौरान भाजपा सांसद पंकज चौधरी ने प्रभावित लोगों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल थे।

विधानसभा फरेंदा के सोना बंदी चौराहे पर भाजपा सांसद पंकज चौधरी

VIDEO: महराजगंज में बाढ़ का कहर जारी, फरेंदा से टूटा सड़क संपर्क

प्रभावितों से बातचीत के दौरान सांसद ने वहां मौजूद अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की समुचित मदद करने, उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाने और खानपान व मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 










संबंधित समाचार