महराजगंज: गोलीकांड से कांप उठा बरवाराजा गांव, होमगार्ड जख्मी-ग्रामीणों में दहशत, भारी पुलिस बल तैनात

डीएन संवाददाता

सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवाराजा गांव आज एक अप्रत्याशित गोलीकांड से थर्रा उठा। यहां सरेआम गोलियां चलाई गयी, जिसमे कई लोग बाल-बाल बच गये। आरोपी की धरपकड़ के प्रयास जारी है। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी भय और खौफ है।

गोलीकांड में घायल दीपचंद का अस्पताल में इलाज जारी
गोलीकांड में घायल दीपचंद का अस्पताल में इलाज जारी


महराजगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र का बरवाराजा गांव आज एक अप्रत्याशित गोलीकांड से थर्रा उठा। यहां सरेआम गोलियां चलाई गयी, जिसमें होमगार्ड दीपचंद बुरी तरह से जख्मी हो गया है। इस गोलीकांड में कई लोग बाल-बाल बच गये। प्रधानपति ब्रजेश यादव उर्फ़ उमापति को गोलीकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। इस घटना के बाद यहां का माहोल काफी तनावपूर्ण हो गया है, लोगों में काफी दहशत है।

 

गोली लगने से लहु-लुहान होमगार्ड

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरे गांव में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती से गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस समेत किसी को भी अभी तक गोलीकांड का कारण समझ में नहीं आ रहा है। लोगों से भी पूछ-ताछ की जा रही है।
 
पुलिस इस घटना के मुख्य आरोपी माने जा रहे प्रधानपति ब्रजेश यादव की जोर-शोर से तलाशी में जुटी हुई है। घायल होमगार्ड दीपचंद को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 










संबंधित समाचार