महराजगंज कलेक्ट्रेट में डीएम ने किया ध्वजारोहण, देखें.. जिले में कैसे मनाया गया आजादी का पर्व

डीएन संवाददाता

देश के आजादी की 72वीं सालगिरह महराजगंज जिले में भी हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गयी। स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में डीएम ने ध्वजारोहण किया और जनपद वासियों को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। पूरी खबर.

कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते डीएम
कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते डीएम


महराजगंज: जिले में 72वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर जगह यहां शानदार जश्न का माहौल देखा गया। स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया।  

इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट में बच्चों को मिठाइयां बांटी। इस मौके में कलेक्ट्रेट में सभी अधिकारी मौजूद रहे। 

जिले में आजादी के पर्व के अवसर पर कई जगहों, कार्यालयों और परिसरों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जनता से भी पौधे लगाने और पर्यावरण को बचाने की अपील की गयी। 

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पनियरा ब्लॉक के मुजुरी में अभिराज चौरसिया कन्या इन्टर कॉलेज माधोनगर पनियरा में विद्यालय के प्रबंधक जवाहरलाल वर्मा और छात्र व छात्राओं ने पौधारोपण किया।

 

पनियरा विकास खंड में भी झण्डा रोहण के बाद सभी कर्मचारियों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संक्लप लिया। इस मौके पर सबी लोगों से एक-एक पौधा लगाने की अपील भी की गयी।
 










संबंधित समाचार