महराजगंज: पोखरे पर पूजा के दौरान दो पक्षों में भारी विवाद, पुलिस की पहरेदारी में महिलाएं कर रही पूजा

डीएन ब्यूरो

तीनछ्ठ के मौके पर पोखरे पर पूजा करने गयी महिलाओं को यह देखकर काफी हैरानी हुई कि पोखर के चारों तरफ तार बाड़ लगा दी गयी है। पूजा करने गयी महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की पहरेदारी में पूजा की जा रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..



महराजगंज: तीनछ्ठ त्यौहार के मौके पर पोखरे पर पूजा करने के दौरान यहां दो पक्षों में भारी विवाद पैदा हो गया। विवाद को बढ़ता देख एहतियातन के तौर पर मौके पर भारी पुलिस फोर्स  तैनात कर दी गयी है। मौके पर काफी भीड़ है। पुलिस की पहरेदारी में पूजा की जा रही है। 

 

 

यह मामला सदर कोतवाली के लेदवा गांव का है। जहां पोखरे के बगल में एक कब्रिस्तान है। शनिवार को जब महिलाएं छठ की पूजा करने पोखरे पर गई तो उन्होंने देखा कि पोखरे को तार से चारों तरफ से घेर दिया गया है। इस बात को लेकर पूजा करने गई महिलाओं ने जब नाराजगी जताई तो दोनों पक्षों में विवाद पैदा हो गया।

 

 

दो पक्षों में बढ़ते विवाद की सूचना पाकर मौके पर आला पुलिस फोर्स और तहसीलदार पहुंचे। पुलिस और तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद पोखर के चारों तरफ लगी तार बाड़ को खुलवाया गया और पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं ने पूजा शुरू की। 

 

दो पक्षों में विवाद के बाद मौके पर मौजूद भीड़

 

मौके पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। साथ ही लोगों की भारी भीड़ है।

 

इधर महराजगंज पुलिस ने बताया है कि विवाद का पटाक्षेप हो गया है। 










संबंधित समाचार