महराजगंज: फरेंदा में दो पक्षों में खूनी संषर्घ, दो लोग गंभीर रूप घायल, जानिये क्यों भड़की हिंसा

डीएन संवाददाता

महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे के वार्ड नंबर 18 लोहिया मार्केट में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

फाइल फोटो
फाइल फोटो


फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत आनन्दनगर लोहिया मार्केट के निवासी दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर खूनी संषर्घ हो गया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरेंदा ले जा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने एक व्यक्ति की गम्भीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी के घायलों को प्राथामिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार लोहिया मार्केट निवासी पहले पक्ष से आशीष जायसवाल व दूसरे पक्ष से शरद जायसवाल,अनूप व सब्बीर मामूली विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल है। आशीष जायसवाल ज्यादा चोटें लगी होने की बात सामने आई है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

आशीष जायसवाल के पिता रामेश्वर जायसवाल ने पुलिस में इस मामले की तहरीर दी है।  

तहरीर में रामेश्वर जायसवाल ने बताया है कि उसके बेटे आशीष जायसवाल को दूसरे पक्ष के शरद जायसवाल और अनूप जायसवाल ने घायल किया है। उन्होंने आशीष जायसवाल पर खतरनाक हथियार से हमला करने का भी आरोप लगाया है। 

दूसरे पक्ष से शरद जायसवाल ने भी पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि है कि वो अपने घर पर बैठे हुए थे, तभी अचानक से आशीष जायसवाल, विशाल जायसवाल, अभिषेक, केदार जायसवाल, रामेश्वर जायसवाल उसके घर पर आये और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई है।  

इस मामले में फरेंदा कोतवाल सतेन्द्र कुमार राय ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया की दोनों पंक्षों से तहरीर मिली है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई किया जायेगी।










संबंधित समाचार