महराजगंज: नौतनवां ब्लॉक प्रमुख सावित्री देवी के खिलाफ सदस्यों ने खोला मोर्चा, डीएम को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

डीएन संवाददाता

ब्लॉक प्रमुख निधि का दुरूपयोग करने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए नौतनवां ब्लॉक के 73 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आज एक अप्रत्याशित निर्णय के तहत ब्लॉक प्रमुख सावित्री देवी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सदस्यों के इन विद्रोही तेवरों से ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है।

अविश्वास प्रस्ताव के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य
अविश्वास प्रस्ताव के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य


महराजगंज: नौतनवां ब्लॉक के 73 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आज एक अप्रत्याशित निर्णय लेते हुए ब्लॉक प्रमुख सावित्री देवी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिलाधिकारी को हलफनामें के रूप में अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ विद्रोह पर उतारू पंचायत सदस्यों ने सावित्री देवी को हटा कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य शैल पत्नी राजेश यादव के नेतृत्व में सावित्री देवी के खिलाफ यह मोर्चा खोला गया है।

 

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने वर्तमान प्रमुख सावित्री देवी पर 15 आरोप लगाये है। पंचायत सदस्यों का आरोप है कि वर्तमान प्रमुख समय पर बैठक नहीं बुलाती है। इसके अलावा सदस्यों ने प्रमुख पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन न करने और ब्लॉक प्रमुख निधि का बन्दरबांट व दुरूपयोग करने समेत कई गंभीर आरोप लगाये है।

 

नौतनवां विधायक बोले- ब्लॉक प्रमुख पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त पूरी 

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव पर नौतनवां विधायक अमन मणि ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि नौतनवां की ब्लॉक प्रमुख पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है और प्रधानमंत्री आवास योजना में भी काफी बंदरबाट की गयी है।  इसलिए जो क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विद्रोह किया है, उनके खिलाफ वह जायज है।
 

वर्चस्व की लड़ाई 

नौतनवां के ब्लॉक प्रमुख् के खिलाफ सदस्यों द्वारा मोर्चा खोले जाने पर महराजगंज के प्रमुख संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने कहा क़ि नौतनवां में जो दो लोगों मणि और कुँवर के ख़िलाफ़ वर्चस्व की लड़ाई वर्षो से चल रही है, यह सब  उसकी ही की देन है। नौतनवां प्रमुख का मामला सिर्फ उनका आदमी और हमारा आदमी के चक्कर में फंसता जा रहा है ।
 










संबंधित समाचार