महराजगंज: प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर पंचतत्व चिकित्सालय में जागरुकता कार्यक्रम, डा. ऊषा उपाध्याय ने बताये सेहतमंद रहने के टिप्स

डीएन ब्यूरो

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के मौके पर महराजगंज के पंचतत्व चिकित्सालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डा. ऊषा उपाध्याय ने लोगों को सेहतमंद रहने के टिप्स बताये। डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

पंचतत्व चिकित्सालय में जागरुकता कार्यक्रम
पंचतत्व चिकित्सालय में जागरुकता कार्यक्रम


महराजगंज: गुरुवार को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के मौके पर चौपरिया में स्थित पंचतत्व चिकित्सालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ. ऊषा उपाध्याय ने लोगों को जागरूक किया गया और उन्हें सेहतमंद रहने के भी कई टिप्स बताये।

 

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पंचतत्व चिकित्सालय के डॉ. ऊषा उपाध्याय ने डाइनामाइट न्यूज से खास बातचीत में बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा बहुत ही पुरानी पद्धति है और वेदों में भी इसका वर्णन है। 

उन्होंने कहा कि आजकल लोगों का लाइफस्टाइल बहुत ही बिगड़ गया है, जिससे लोगों को तमाम तरह की बीमारियां जकड़ रही है। प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा हर प्रकार की बीमारियों का इलाज संभव है।

उन्होंने कहा कि शुगर, बीपी, कैंसर जैसी घातक बीमारियों का इलाज भी इस चिकित्सा पद्धति से संभव है। उनका कहना है कि गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण कई रोग इंसान को घेर रहे हैं।

इस अवसर पर आयुर्वेद यूनानी चिकित्सा अधिकारी राघवेंद्र मिश्रा, विमल पांडेय, देवेश पांडेय, अब्दुल कलाम, आशीष तिवारी, प्रदीप मौर्य, थेरोपिस्ट चंद्रजीत यादव, विंध्यवासिनी सिंह सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे। 










संबंधित समाचार