महराजगंज: बंधक बनाकर दिव्यांग नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

डीएन संवाददाता

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में हाथ-पैर बांधकर एक दिव्यांग नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

घुघली थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
घुघली थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास


महराजगंज: घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव में बंधक बनाकर एक दिव्यांग नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। जबकि पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर मेडिकल में देरी का आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले की बड़ी खबर: सैफई में अखिलेश यादव से मिला 10 वर्षीय बच्चा नवरतन

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप एक विशेष समुदाय के लड़के पर लगा है। आरोप है कि आरोपी ने हाथ-पैर बांधकर लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने धानी में बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, बांटी राहत सामग्री, पढ़िये सीएम के दौरे के ये अपडेट

पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला थाना में बैठाया गया। मेडिकल में देरी होने को लेकर पीड़ित परिजनों में आक्रोश है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी मोनू उर्फ अहमद अली पुत्र हजरत अली के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 0278/22 के तहत धारा 376, 511, 452, 342 में दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।










संबंधित समाचार