महराजगंज: थाने से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने किये दो सिपाही सस्पेंड

डीएन ब्यूरो

दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आरोपी का थाने से भाग जाने की घटना में आज पुलिस ने बड़ी राहत की सांस ली है। थाने से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लापरवाही बरतने को लेकर एसपी ने आज बड़ा सख्त रूख अपनाया..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


महराजगंज: पुलिस अभिरक्षा से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसपी ने सख्त रूख अपनाते हुए लापरवाही बरतने के आरोप में दो सिपाहियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। 

यह घटना महराजगंज के पुरन्दरपुर थाने की है। गुरूवार देर रात  दुष्कर्म का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। इसके तुरंत बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। लगभग 12 घंटे छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को झामट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम संजय है। 

बताया जा रहा है कि संजय लघुशंका के बहाने लॉकअप से बाहर निकला और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के मामले में एसपी ने जिन दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है, उनके नाम कांस्टेबल हरिश्चंद्र गुप्ता और अभिषेक है। 










संबंधित समाचार