महराजगंज: टूटी चुड़ियों से खुला सनसनीखेज हत्या का राज, बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी साजिश

डीएन ब्यूरो

जंगल में मिले शव के राज को पुलिस ने आज सुलझा लिया है। मृतक की हत्या का जो कारण सामने आया है, उससे हर कोई अचंभित है। पुलिस ने मौके से बरामद चूड़ियों के आधार पर इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया पूरी खबर..

पुलिस के साथ गिरफ्तार मृतक की पत्नी
पुलिस के साथ गिरफ्तार मृतक की पत्नी


महराजगंज: निचलौल थाने के करमहिया जंगल के किनारे बीते बुधवार को बरामद हरेन्द्र नामक युवक के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि हरेन्द्र की मौत नहीं बल्कि हत्या की गयी थी। इस घटना में चौंकाने वाली बात यह है कि हरेन्द्र की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी बेवफा पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में हरेन्द्र की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

टूटी हुई चूड़ियों से मिला सुराग

पुलिस ने घटना स्थल पर मिली टूटी हुई चूड़ियों के सहारे इस मामले को सुलाझाया। टूटी हुई चूड़ियां मृतक की पत्नी पुनीता की थी। पुलिस इन चुड़ियों के आधार पर ही पुनीता और उसके प्रेमी  छोटेलाल को ढूंढ़ सकी और दोनों को गिरफ्तार क्या जा सका।

 

गिरफ्तार आरोपी

बुआ का लड़के छोटेलाल से अवैध संबंध

शुक्रवार को इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी के छोटेलाल चौधरी के साथ नाजायज संबंध थे। छोटेलाल पुनीता की बुआ का लड़का है। मृतक की अनुपस्थिति में छोटेलाल उसके घर आता जाता था और मृतक की पत्नी पुनीता को इलाज के बहाने घुमाया करता था।

मां ने बेटे को बताई कहानी

मृतक हरेन्द्र सऊदी में रहता था और गत 13 मई को सऊदी अरब से घर आया था। घर आने पर मृतक की माँ ने उसे बहु के अवैध सम्बन्धों के बारे में  बताया। उसके बाद उसने अपनी पत्नी को बुरा-भला कहा। इसके बाद नाराज मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी से फोन पर बात करके पति की हत्या का षड्यंत्र रच डाला।

शराब पिलाकर की हत्या

मृतक की पत्नी पुनीता अपने पति को इटहिया घूमाने के बहाने गई। इस दौरान रास्ते में उसका प्रेमी मिला। उसने पुनीता के पति को शराब पिलाई और जगंल में ईट से मारकर और गला दबाकर हरेन्द्र को मार डाला।

सभी ग्रामीण अचंभित

इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की और मृतक की पत्नी पुनीता और छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक का बैग, दो मोबाइल, घटना के समय पहने कपड़े और साइकिल बरामद कर ली गयी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप में मच गया था। घटना का खुलासा होने के बाद सभी अंचभित हैं।


 










संबंधित समाचार