बड़ी खबर: महराजगंज जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में चेयरमैन पद के आरक्षण की हुई घोषणा, पढ़िये पूरी लिस्ट, कईयों के चेहरे लटके

डीएन संवाददाता

महराजगंज जिले की इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सबसे पहले सिर्फ डाइनामाइट न्यूज़ पर आ रही है। जिले की 2 नगर पालिकाओं और 8 नगर पंचायतों में चेयरमैन पद के आरक्षण की सूची जारी कर दी गयी है। पढ़िये कहां पर किस वर्ग का आरक्षण घोषित किया गया है।

नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में चेयरमैन पद के आरक्षण की घोषणा
नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में चेयरमैन पद के आरक्षण की घोषणा


लखनऊ: वार्डों के आरक्षण की घोषणा के बाद अब सबकी निगाहें लगी थीं कि अध्यक्ष के आरक्षण को लेकर क्या होगा? इस बीच लखनऊ से सबसे बड़ी खबर सबसे पहले सिर्फ डाइनामाइट न्यूज़ पर आ रही है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले की 2 नगर पालिका और 8 नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की पूरी सूची

महराजगंज जिले की 2 नगर पालिका शहर व नौतनवा और 8 नगर पंचायतों परतावल, पनियरा, चौक, बृजमनगंज, निचलौल, सोनौली, घुघुली तथा फरेन्दा के चेयरमैन पद के चुनाव के आरक्षण का ऐलान कर दिया गया है। सिसवा नगर पालिका के आरक्षण का ऐलान नहीं किया गया है क्योंकि वहां पर कार्यकाल का विवाद अभी कानूनी पचड़े में है। आरक्षण के ऐलान के बाद कई चर्चित चेहरों के होश उड़ गये हैं। 

महराजगंज जिले में खबर मतलब डाइनामाइट न्यूज़। जब भी कोई बड़ी खबर होगी, सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ पर आयेगी। इस आरक्षण पर आपत्ति दाखिल करने का समय 7 दिन का रखा गया है।

पूरी सूची डाइनामाइट न्यूज़ पर:

1. महराजगंज नगर पालिका: अनुसूचित जाति
2. नौतनवा नगर पालिका: महिला
3. परतावल नगर पंचायत: महिला
डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव
4. पनियरा नगर पंचायत: महिला
5. चौक नगर पंचायत: अन्य पिछड़ा वर्ग
6. बृजमनगंज नगर पंचायत: महिला
डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव
7. निचलौल नगर पंचायत: महिला
8. सोनौली नगर पंचायत: अनारक्षित
9. घुघुली नगर पंचायत: महिला
10. फरेन्दा (आनंद नगर) नगर पंचायत: अन्य पिछड़ा वर्ग

डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव










संबंधित समाचार