महराजगंज: घर में सो रही महिला पर धारदार हथियार से हमला, गले और हाथ पर चाकू से वार, पढ़िये रात के अंधेरे में हुई अपराध की पूरी कहानी

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां घर के बरामदे में सो रही महिला के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर



कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र में घर में सो रही महिला पर धारदार हथियार से हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के गले और हाथ पर भी चाकू से वार किया। घर वालों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन रात के अंधेरे में वह फरार हो गया। घायल महिला को इलाज के अस्पताल भिजवाया गया है। 

जानकारी के मुताबिक के कोल्हुई थाना क्षेत्र के खरहरवा गांव निवासी जन्नतुननिशा (52 वर्ष) बीती रात अपने घर के बरामदे में सोई हुई थी। रात को अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और सो रही जन्नतुननिशा पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। आरोपी द्वारा महिला के ऊपर चाकू से हमला किया गया।  महिला के गले और हाथ में गहरे जख्म है।

घायल महिला की बेटी मोमिना ने बताया कि रात को हम लोग घर के अंदर कमरे में सो रहे थे। उसकी मां बाहर बरामदे में सो रही रही थी। शनिवार की रात करीब 1 बजे के आसपास अचानक मां की आवाज आई। वे लोग बाहर निकल कर आए तो देखा कि मौके से कोई भाग रहा है। परिजनों ने भाग रहे व्यक्ति का पीछा किया लेकिन पकड़ में न आ सका और फरार हो गया।

 मोमिना के मुताबिक जब उन्होंने मां को देखा तो उसके गले और उसके हाथ गंभीर रूप से जख्मी थे। खून काफी निकल रहा था। शोर शराबा मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और जिसके बाज पीड़िता को इलाज के लिए भेजा गया। जन्नतुननिशा पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।

इस मामले में एसओ कोल्हुई अजीत सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिली थी। तत्काल मौके पर पुलिस भेजी गई थी।  तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल कर उचित कारवाई की जाएगी।










संबंधित समाचार