महराजगंज के बेटे की सऊदी अरब में दर्दनाक मौत, क्षेत्र में पसरा मातम

डीएन ब्यूरो

कोठीभार थाना क्षेत्र के रहना वाले 22 वर्षीय युवक शत्रुघ्न की सऊदी अरब में दर्दनाक मौत हो गयी। उसकी मौत की खबर से यहां कोहराम मच गया। शत्रुघ्न सईद तहसान कंट्रक्शन कंपनी में हेल्पर के पद पर काम करता था।

 मृतक शत्रुघन (फाइल फोटो)
मृतक शत्रुघन (फाइल फोटो)


महराजगंज: सऊदी अरब में काम करने वाले 22 वर्षीय युवक शत्रुघ्न की वहां एक दुर्घटना में हो गई। शत्रुघ्न महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गौरा दुबे के मौलवी टोला का रहने वाला था। उसकी मौत की खबर से यहां कोहराम मच गया।

शत्रुघ्न की मौत 4 फरवरी को सऊदी अरब में बैल्डिंग का कार्य करने के दौरान ड्रम में विस्फोट होने की वजह से हुई। 

मंगलवार की रात परिजनों को सऊदी अरब में रह रहे एक रिश्तेदार ने जब ये सूचना दी तो उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता सर्वजीत उर्फ़ केसर ने बताया कि उनका बेटा 6 महीने पूर्व 28 अगस्त 2017 को दूसरी बार सऊदी अरब गया था। शत्रुघ्न सऊदी अरब के अलवाहा अलकीक नामक शहर में साले सईद तहसान कंट्रक्शन कंपनी में हेल्पर के पद पर काम करता था।

मृतक के परिजनों ने भारत सरकार से शव को देश वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है।










संबंधित समाचार