यूपी की महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, अगले 100 दिन में इस विभाग में शुरू होगी महिला भर्ती प्रक्रिया

डीएन संवाददाता

यूपी की योगी सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिये एक बड़ा तोहफा दिया है। यूपी में होमगार्ड के 20% पदों पर महिलाओं की भर्ती का फैसला लिया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

यूपी  होमगार्ड के 20% पदों पर महिलाओं की होगी भर्ती (फाइल फोटो)
यूपी होमगार्ड के 20% पदों पर महिलाओं की होगी भर्ती (फाइल फोटो)


लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य में होमगार्ड्स के 20 प्रतिशत रिक्त पदों पर महिलाओं की भर्ती करने का निर्णय लिया है। इसके लिए होमगार्ड्स विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों को 100 दिनों में भर्ती प्रक्रिया के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है।

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था समेत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में यूपी सरकार का यह निर्णय बेहद जरूरी बताया जा रहा है। होमगार्ड विभाग में इन भर्तियों से महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी आएगी। साथ ही प्रदेश में सुरक्षा का माहौल भी बनेगा।

सरकार ने होमगार्ड के रिक्त पदों को चरणवार भरने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स संगठन के लिए भारत सरकार ने वर्तमान में 1,18,348 होमगार्ड स्वयंसेवकों की स्वीकृति दी है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर सकती है। 










संबंधित समाचार