UP Weather Update: यूपी में समय से पहले आज पहुंच रहा मॉनसून, इन जिलों में बारिश के आसार, जानिए ताजा अपडेट

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में इस बार समय से दो-तीन दिन पहले ही आज मानसून पहुंच रहा है। राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही कुछ जिलों में बारिश के भी आसार है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना
कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना


लखनऊ: धूप, गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिये यह खबर राहत देने वाली है। उत्तर प्रदेश में मॉनसून का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। इश बार समय से दो-तीन पहले ही आज उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे देगा। मानसून के आगमन के साथ ही राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश के भी आसार है। आज बिहार सीमा से लगे राज्य के क्षेत्रों और जिलों में मानसून का आगमन हो जायेगा। एक-दो दिन में मानसून पूरे राज्य में फैल जायेगा। 

मौसम विभाग का कहना है कि यूपी की सीमा में रविवार (13 जून) को किसी भी समय मॉनसून प्रवेश कर सकता है। उत्तर प्रदेश के वो जिले, जिनकी सीमा बिहार से लगती है वे बारिश से तर-बतर हो जाएंगे। इसके चलते बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र और आसपास के क्षेत्र हैं। यहां मानसून का पहला असर देखने को मिल जाएगा।

यूपी में आज मानसून के दस्तक के साथ ही अगले दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश हो जाएगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो से तीन दिनों में मॉनसून लखनऊ तक पहुंचेगा। मानसून के साथ ही मध्य यूपी समेत राज्य के हर हिस्से में बारिश की संभावना है।

लखनऊ स्थित मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून की चाल सामान्य है और रविवार को पूर्वांचल के कई जिलों में इसकी वजह से बारिश हो सकती है। लखनऊ तक इसे पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। इसकी इन्टेन्सिटी पर निर्भर करेगा कि पश्चिमी यूपी के जिलों में कब तक मॉनसून पहुंचता है।फिलहाल इसकी रफ्तार सामान्य दिख रही है।










संबंधित समाचार