Weather Alert: जानिये, यूपी के मौसम का पूरा हाल, इन जिलों में तेज बारिश की संभावना

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के कुछ जिले अभी भी तेज गर्मी और उमस से जूझ रहे हैं लकिन राज्य के लोगों को इससे जल्द निजात मिल सकती है। पढिये, यूपी में मौसम का पूरा हाल..

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आसपास के क्षेत्रों समेत राज्य के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। राज्य के कुछ जिले अभी भी तेज गर्मी और उमस से परेशान है। अब संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में राज्य में मानसून के पूरी तरह प्रवेश करने के बाद लोगों को इस परेशानी से निजात मिल सकती है।    

मौसम विभाग का भी कहनै है कि प्रदेश में मानसून पूर्वांचल के रास्ते दाखिल हो रहा है, जो अब धीरे-धीरे मध्य यूपी की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण लखनऊ के आसपास के जिलों और रूहेलखंड के क्षेत्र में अब बारिश की संभावना है। 

मध्य यूपी में बारिश के बाद मानसून 21 जून तक पश्चिमी यूपी में भी पहुंच जाएगा और पूरा प्रदेश मानसून की आगोश में होगा। मौसम विभाग ने कहा कि 22 जून तक पूर्वांचल और मध्य यूपी के जिलों में अनेक स्थानों पर लगातार बारिश होती रहेगी। कई जगहों पर बिजली चमकने के साथ हवा के तेज झोंके भी चल सकते हैं। 21 जून से पश्चिमी यूपी के भी सभी जिले मानसून की बारिश से होगी। मौसम विभाग के अुनसार, 20, 21 और 22 जून को पूर्वांचल में भी अनेक जगहों पर ज्यादा बारिश की संभावना है।

इसके अलावा गुरूवार को भी राज्य के कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावना है। 
 










संबंधित समाचार