Uttar Pradesh: लखनऊ में सपा MLA अम्बरीष सिंह पुष्कर को पुलिस ने किया नजरबंद, जानिये वजह

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर को लखनऊ पुलिस द्वारा उनके आवास पर नज़रबंद किया गया है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट में पढिये क्या है आखिर इसकी वजह

विधायक के घर पर मौजूद पुलिस का पहरा
विधायक के घर पर मौजूद पुलिस का पहरा


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर को लखनऊ पुलिस द्वारा उनके आवास पर नज़रबंद किया गया है। विधायक के घर के बाहर पुलिस का सख्त पहरा है। बताया जा रहा है कि विधायक को वहां से कहीं भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। अम्बरीष सिंह पुष्कर को नजरबंद किये जाने की सूचना मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। 

जानकारी के मुताबिक दरअसल लखनऊ पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार सुबह विधायक के आवास पर पहुंचकर उन्हें अचानक नजरबंद कर दिया। बताया जाता है कि सपा विधायक अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आज मोहनलालगंज ब्लॉक में आयोजित होने वाले  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में सीएम को काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे। विधायक और सपा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने और सीएम को काले झंडे दिखाने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने विधायक को नजरबंद कर दिया गया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर मोहनलालगंज ब्लॉक में आयोजित किसानों के एक कार्यक्रम में पहुंचे हैं। किसानों की इस चौपाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद प्रस्तावित था। सपा विधायक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की योजना सीएम योगी का विरोध जताता था, जिसकी भनक पुलिस को लग गयी और विधायक को नजरबंद कर दिया गया।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोहनलालगंज व्यापार मंडल के सुजीत पांडे हत्याकांड का खुलासा न होने से बड़े विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसी विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर सपा विधायक को नजरबंद किया गया।
 










संबंधित समाचार