अखिलेश यादव का चाचा शिवपाल यादव ने यूं जताया आभार..

डीएन ब्यूरो

एक समय अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले उनके चाचा शिवपाल यादव ने सपा अध्यक्ष को एक खत लिखकर उनका आभार जताया है। शिवपाल यादव ने इसमें नये राजनीतिक विकल्पों की भी बात लिखी है। जानिये, क्यों लिखा गया ये खत..

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)


लखनऊ: कहा जाता है कि राजनीति में कोई भी मतभेद लंबा नहीं चलता और यदि मामला घर का हो तो विवादों के ठीक होने का कोई मौसम भी नहीं होता। यह बात फिर एक बार सौ फीसदी सच होती दिख रही है। एक समय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले उनके चाचा शिवपाल यादव ने अब भतीजे का जिस तरह से आभार जताया है, उससे बदलाव और सकारात्मकता के बड़े संकेत मिल रहे हैं।

दरअसल, अखिलेश यादव ने विधान सभा अध्यक्ष से उनके चाचा मतलब शिवपाल की सदस्यता खत्म न करने का आग्रह किया था, जिसे विधान सभा अध्यक्ष ने मान लिया और शिवपाल यादव की विधायकी बरकरार रह गयी।

शिवपाल यादव को जब अखिलेश द्वारा विधान सभा अध्यक्ष से किये गये आग्रह और विधायकी सुरक्षित होने की जानकारी मिली तो उन्होंने बेहद भावपूर्ण खत लिखकर भतीजे का शुक्रगुजार किया।

शिवपाल ने अपने पत्र में अखिलेश यादव की इस पहल की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि यह महज एक राजनीतिक परिघटना नहीं, बल्कि यह एक सार्थक और सकारात्मक हस्तक्षेप है, जिसके कारण आपके नेतृत्व में नव राजनीतिक विकल्प व नवाक्षर का जन्म होगा।

दरअसल शिवपाल यादव अकेले ऐसे नेता नहीं हैं, जो अखिलेश यादव की उनकी विधायकी बचाने की पहल की प्रशंसा कर रहे है। कई नेता और अनुभवी दिग्गज से भी अखिलेश के इस निर्णय को सरेआम सराहा जा रहा है। 
 










संबंधित समाचार