UP Election: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बुलंदशहर समेत इन क्षेत्रों में करेंगे चुनाव प्रचार, जनता से मांगेंगे वोट

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बुलंदशहर से उत्तरा प्रदेश विधानसभा के लिये पार्टी के चुनावअभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

अखिलेश यादव आज बुलंदशहर में (फाइल फोटो)
अखिलेश यादव आज बुलंदशहर में (फाइल फोटो)


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। अखिलेश यादव आज बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे और जनता से समाजवादी पार्टी के लिये वोट करने की अपील करेंगे।

अखिलेश यादव आज सुबह 11 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद अखिलेश यादव सयाना, खुर्जा, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, अनूपशहर और नोएडा में जनसंपर्क करके लोगों से वोट मांगेंगे। 

इससे पहले कल बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के लिये पश्चिमी यूपी के शामली पहुंचे। जहां उन्होंने सपा-आरएलडी की संयुक्त "समाजवादी विजय यात्रा" निकालकर जनसंपर्क किया।

इस मौके पर अखिलेश यादव के साथ आरएलडी चीफ जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा और यूपी में इस बार सपा गठबंधन की सरकार आने का दावा किया।










संबंधित समाचार