SP Manifesto for UP Election: अखिलेश यादव ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं को आरक्षण, छात्रों को लैपटॉप, किसानों को MSP व 15 दिन में भुगतान, जानिये बड़ी बातें

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज घोषणापत्र जारी कर दिया है। सपा ने इस घोषणापत्र में किसानों-नौजवानों समेत हर तबके को लुभाने की कोशिश की है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का घोषणापत्र
अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का घोषणापत्र


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में सपा ने हर वर्ग और तबके को लुभाने की कोशिश की है साथ ही कई नये वादे भी किये गये हैं। सपा ने सरकार बनने पर यूपी के सभी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने, फसल पर MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और किसानों को 15 दिन में फसल का भुगतान करने का वाद किया है। इसके साथ ही महिलाओं को सरकारी  नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की गई है।

समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को समाजवादी वचन पत्र नाम दिया है। सपा के इस संकल्प पत्र की टैग लाइन ‘सत्य वचन, अटूट वादा’ रखा गया है। घोषणा पत्र में किसानों के लिये कई नये वादे किये गये हैं और किसान समेत कृषि क्षेत्र के लिये नया कानून लाने की घोषणा की गई है।

अखिलेश यादव ने राज्य के किसानों के लिये कई लोक लुभावन वादे किये हैं। समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनने पर राज्य के किसानों का कर्ज माफ करने के लिए नया कानून बनाया जाएगा। इसके साथ ही   4 साल के भीतर यानी 2025 तक किसानों को कर्ज मुक्त बनाया जाएगा। 

सपा ने घोषणा की है कि आंदोलन में मारे गए किसानों के परिजनों को 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए हर जिले में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे, साथ ही 12वीं पास सभी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा।

सपा घोषणा पत्र की बड़ी बातें

1) गरीबी रेखा से नीचे ( BPL) परिवारों सभी दो पहिया वाहन मालिकों को हर महीने एक लीटर पेट्रोल और ऑटो चालकों को प्रति माह 3 लीटर पेट्रोल और 6 किलो सीएनजी मुफ्त दी जाएगी. सभी बीपीएल परिवारों को दो एलपीजी  सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।
2) दो एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को 2 बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया  खाद मुफ्त दी जाएगी।
3) अर्बन एम्प्लॉयमेंट एक्ट मनरेगा के तहत बनाया जाएगा।
4) महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिये जाने के साथ ही महिला सशक्तिकरण लाइन को दोबारा मजबूत किया जाएगा। इसमें ईमेल और whatsapp के जरिए भी कार्रवाई होगी।
5) बीपीएल महिलाओं को 18 हजार रुपए पेंशन प्रदान की जाएगी.
6) लड़की के 12वीं पास करने के बाद 36 हजार रुपए की एकमुश्त राशि दी जाएगी। 
7) समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर खाले जाएंगे, जिसमें गरीबों को राशन और जरूरी सामान मिलेगा. कैंटीनों में 10 रुपए में थाली मिलेगी।
8) डायल 1089 मजदूरों के लिए हेल्पलाइन बनाई जाएगी। श्रमिकों की मदद की जाएगी।
9) सभी गांव कस्बों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और फ्री वाईफाई जोन बनाए जाएंगे।
10) यूपी dial 100 को दोबारा तकनीक से जोड़कर मजबूत किया जाएगा।
11) दलितों और महिलाओं के विरुद्ध हेट क्राइम पर कड़ी कानून होगा।
12) सभी गरीबों को मुफ्त इलाज मिलेगा।
13) स्टेट माइक्रो बैंक की स्थापना होगी, जिससे छोटे कर्मचारियों को लोन दिया जाएगा।
14) 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
14) ड्रेनेज सिस्टम और वेस्ट मैनेजमेंट पर काम होगा।
16) पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी।
17) सभी मंडलों में फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर मिलेगा।
18) स्मार्ट विलेज क्लस्टर भी दिए जाएंगे।
19) कामधेनु योजना दोबारा पशुपालन के लिए दोबारा शुरू किया जाएगा।
20) किसान की आय में सुधार के लिए काम होगा।










संबंधित समाचार