लखनऊ: मजदूरी के विवाद में साथी मजदूर की हत्या करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

मजदूरी की रकम को लेकर हुए एक छोटे से विवाद में दो मजदूरों ने अपने साथी मजदूर की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर डाली। पुलिस ने इस हत्याकांड को सुलझाने के बाद जब आरोपियों से पूछताछ की तो उनका लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया। पूरी खबर..



लखनऊ: छोटे-छोटे विवाद कभी-कभी काफी बड़ा रूप ले लेते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी लखनऊ में सामने आया है। राजधानी में मजदूरी का काम करने वाले मजदूर जय किशुन यादव की उसके ही साथियों ने मजदूरी के लेन-देन के विवाद में हत्या कर दी। मृतक आजमगढ़ का रहने वाला था।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए गोमतीनगर सीओ दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी शिव मदन यादव निवासी बाराबंकी और भगवान महतो पुत्र निवासी छपरा बिहार मृतक मजदूर जय किशुन यादव के साथ मजदूरी का काम करते थे। मजदूरी के चंद रुपयों के विवाद में दोनों आरोपियों ने जय किशुन यादव की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी।

पूरे मामले की तफ्तीश कर रही चिनहट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को छोटा भरवारा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को चिनहट पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 










संबंधित समाचार