लखनऊ: मजदूर की हत्या करने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीएन संवाददाता

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में मजदूर की निर्मम हत्या में फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने सीतापुर से धर दबोचा है। आरोपी बड़े ही शातिराना अंदाज में हत्या की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था।

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी


लखनऊ: राजधानी के गोमती नगर एक्सटेंशन में मजदूर की हत्या करने वाले हत्यारोपी को गोमती नगर पुलिस ने सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय आसपास के लोगों ने आरोपी श्रवण कुमार को हत्या की वारदात को अंजाम देते हुए देख लिया था, जिसके बाद गोमतीनगर पुलिस श्रवण की तलाश कर रही थी।

 

बताया जा रहा है कि  मजदूर की हत्या माूली लेन-देन को लेकर किया गया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि मृतक देशराज ने आरोपी श्रवण से कुछ दिन पहले साइकल खरीदी थी। वहीं पैसे के लेन-देन को लेकर देर रात नशे की हालत में देशराज और आरोपी श्रवण कुमार में नोकझोंक हो गई थी। जिस पर आरोपी श्रवण ने देशराज पर लाठी से हमला कर दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई। 

मामले की जानकारी देते हुए सीओ गोमतीनगर चक्रेश मिश्रा ने बताया कि हत्या के आरोपी को गोमती नगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सीतापुर से गिरफ्तार किया है। इसके लिए उन्होंने गोमती नगर पुलिस की प्रशंसा भी की गई। गौरतलब है कि बीते सोमवार की देर रात गोमतीनगर विस्तार में झोपड़पट्टी में रह कर मिस्त्री का काम करने वाले देशराज की उसी के साथ रहने वाले श्रवण से नशे में झगड़ा होगया था।  जिसके बाद श्रवण ने देशराज पर लाठी से हमला कर दिया था। हमले में मृतक देशराज की दोनों आंखें फुट गई थी। जबकि अस्पताल पहुँचने पर डाक्टरों ने देशराज को मृत घोषित कर दिया था।










संबंधित समाचार