लखनऊ: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेसी, खोलेंगे मोदी सरकार की पोल

डीएन संवाददाता

यूपी कांग्रेस राज्य के सभी जिलों में ब्लॉक स्तर पर बैठक कर जनता को मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी देंगे। इसी के साथ कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में भी जुट गयी है। पूरी खबर..



लखनऊ: कांग्रेस पार्टी आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस की ओर से लखनऊ में सभी ब्लॉकों पर बैठकों का आयोजन करेगी। कांग्रेस पदाधिकारी इन बैठकों में मोदी सरकार के 4 साल में किए गए कार्यों की 'पोल' खोलेगी और जनता को कांग्रेस सरकार के शासनकाल में मिली उपलब्धियों की जानकारी देगी।

 

 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार पिछले 4 सालों में केवल जनता को गुमराह करने में लगी है। भाजपा सरकार जनता से घोषणापत्र में किए गए में वादों को पूरा नहीं कर रही है।

भाजपा के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के मुद्दे पर कहा कि यह फैसला कांग्रेस पार्टी का आलाकमान करेगा। मगर चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर बैठक कर जनता को पार्टी की नीतियों के बारे में बताने की तैयारी करने में जुटी है। अाने वाला समय बताएगा कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई तैयारियों का चुनाव में कितना फायदा मिल पाएगा।










संबंधित समाचार