कन्नौज: सपाइयों के धरना प्रदर्शन के बाद ईशन नदी में पानी छोड़ गया पानी, ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी खुशी

डीएन ब्यूरो

कन्नौज में सपा नेता के प्रदर्शन के दो दिन बाद ही ईशन नदी में पानी छोड़ दिया गया। पानी छोड़ जाने से नदी किनारे सैकड़ो गांव के ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



कन्नौज: सपा नेता के प्रदर्शन के दो दिन बाद ही ईशन नदी में पानी छोड़ दिया गया। पानी छोड़ जाने से नदी किनारे सैकड़ो गांव के ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई हैं। प्रदर्शनकारी सपा नेता नवाब सिंह यादव का धन्यवाद किया। पानी छोड़े जाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें | कन्नौज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए मांगी मन्नत हुई पूरी तो नेताओं ने किया ये नेक काम

यह भी पढें: कन्नौज में सूखी ईशन नदी में पानी छोड़ने की मांग को लेकर सपाइयों का धरना प्रदर्शन

यह भी पढ़ें | Delhi Water Protest: दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर महिलाओं ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सपा नेता नवाब सिंह यादव का कहना है कि पानी छोड़े जाने के लिए धन्यवाद लेकिन दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिए। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग में प्रदर्शन किया था। जल्द पानी न छोड़े जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। रविवार को नदी में पानी आने पर सपा नेता नवाब सिंह यादव का कहना है कि अगर पानी पहले छोड़ जाता तो पशु पक्षियों की जान बच जाती। और हजारों बीघा खेतों की फसल बर्बाद नहीं होती।










संबंधित समाचार