जापान में भारी बारिश और बाढ़ के कहर से 88 की मौत, दर्जनों लापता

डीएन ब्यूरो

जापान में गुरुवार से हो रही मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ के बाद अब तक 88 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लापता हो गये हैं। पूरी खबर..

घटनास्थल की तस्वीर
घटनास्थल की तस्वीर


टोक्यो: जापान के पश्चिमी इलाकों में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ के कारण  88 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। 

पुलिस, अग्निशमन दल, आत्मरक्षा बल और जापानी तटरक्षक के लगभग 54,000 जवान भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन और बाढ़ में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। इसके साथ ही कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

 

बता दें कि बारिश और भूस्खलन की वजह से सबसे ज्यादा हिरोशिमा प्रांत और एहाइम प्रांत के लोग प्रभावित हुए हैं। तो वहीं पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जापान के फुकुओका, क्योटो, ओकायामा, गिफू, कोचि, शिगा, ह्योगो और यामागुची प्रांतों से भी लोगों के मरने और उनके फंसे होने की खबरें मिली है। 

 गुरुवार से ही यहां मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के कारण सैंकड़ों घरों को भी नुक़सान पहुंचा है। आने वाले कुछ दिनों में यहां और भी बरिश होने की आशंका जताई गई है। 










संबंधित समाचार