राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने लोगों से की ये लाभ उठाने की अपील

डीएन ब्यूरो

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सभी से प्रशासन शहरों के संग अभियान से जुड़कर सरकार के इस ऐतिहासिक कदम का अधिक से अधिक लाभ उठाये जाने की अपील की हैं। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत


जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सभी से प्रशासन शहरों के संग अभियान से जुड़कर सरकार के इस ऐतिहासिक कदम का अधिक से अधिक लाभ उठाये जाने की अपील की हैं।

गहलोत ने आज सोशल मीडिया के जरिए यह अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने नगरीय क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन शहरों के संग अभियान प्रारम्भ किया है।

इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले इसके लिए ऐतिहासिक छूटें दी जा रही है। उन्होंने सभी से अपील की कि अभियान से जुड़कर सरकार के इस ऐतिहासिक कदम का अधिक से अधिक लाभ उठायें। (वार्ता)










संबंधित समाचार