Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लोगों से घरों में रहने की फिर अपील

डीएन ब्यूरो

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज राज्य में माडिफाइड लाकडाउन के शुरू होने पर फिर अपील की हैं कि वे घरों में रहे और बाहर जाने से बचे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत


जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज राज्य में माडिफाइड लाकडाउन के शुरू होने पर फिर अपील की हैं कि वे घरों में रहे और बाहर जाने से बचे।

गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए यह अपील की। उन्होंने कहा " हम आज से प्रदेश में माडिफाइड लाकडाउन में प्रवेश कर रहे हैं, सभी से मेरी अपील है कि कृपया अपने घरों के अंदर रहें और बाहर जाने से बचें। नागरिकों के लिए लॉकडाउन नियम लागू हैं। प्रतिबंधों को कम करने का निर्णय सीमित और चरणबद्ध तरीके से आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए है।"

उन्होंने कहा कि कोरोना खतरा बना हुआ है और उससे लड़ाई जारी है। घर से बाहर मास्क पहनना हर किसी के लिए जरूरी है। सख्ती से सुरक्षा बनाए रखें। बार-बार हाथ धोते रहें। सड़कों पर थूकें नहीं। उन्होंने कहा कि हमें सभी सावधानी बरतने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि लोगों को आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो और बीमार लोगों को अस्पताल, क्वारेंटाइन सेंटर में उचित देखभाल मिल सके। उन्होंने कहा कि हम हरदम लोगों के सहयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। (वार्ता)










संबंधित समाचार