Jaggery During Pregnancy: डिलीवरी के बाद करें गुड़ का सेवन, दूर होंगी ये परेशानियां

गर्भावस्था में महिलाएं चीनी को गुड़ से रिप्लेस कर सकती है। गर्भावस्था में गुड़ का सेवन मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद है। जानिए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 April 2022, 7:05 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली : गुड़ औषधीय गुणों से भरपूर एक ऐसा सुपरफूड है, जिसे साल भर तक खाया जा सकता है। ये शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। साथ ही गर्भ में पल रहे शिशु की त्वचा को निखारता है। आमतौर पर डॉक्टर मीठा खाने के नाम पर चीनी से परहेज रखने की बात करते हैं, क्योंकि चीनी में कई तरह के रासायनिक तत्व होते है।

चीनी खाने से मोटापा बढ़ने का साथ अन्य परेशानियां भी हो सकती है। लेकिन गुड़ के साथ ऐसा कोई बंधन नही है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपनी डाइट पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

गुड़ खाने से प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के दौरान हुई शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सकता है। ऐसे में शरीर को भरपूर रूप से पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। कई हेल्थ एक्सपर्ट डिलीवरी के बाद गुड़ खाने की सलाह देते हैं। गुड़ का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

साथ ही यह शरीर में आयरन की पूर्ति करने में मददगार होता है। गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, कैल्शियम, आयरन इत्यादि पोषक तत्व डिलीवरी के बाद हुई शारीरिक कमजोरी दूर कर सकता है।

डिलीवरी के बाद गुड़ का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दरअसल, गुड़ में कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में आपकी मदद करता है। साथ ही यग आपकी बोन मिनरल डेंसिटी को बढ़ाता है। ऐसे में डिलीवरी के बाद महिलाओं को गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। ताकि प्रेग्नेंसी के दौरान हड्डियों में हुई किसी भी तरह की परेशानी को दूर किया जा सकता है।