शनिवार को ठंड से ठिठुरी दिल्ली, 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

डीएन ब्यूरो

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को सुबह बहुत ठंड रही। सुबह में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर


नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को सुबह बहुत ठंड रही। सुबह में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है।

यह भी पढ़ें: कोहरे और ठंड ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, 19 ट्रेनें लेट और विमान हुए डायवर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया और इस दौरान सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 800 मीटर रही।

यह भी पढ़ेंः शीत लहर का सितम जारी, पंजाब में दर्ज किया गया 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।’’ शहर की वायु गुणवत्ता सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 9.13 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 दर्ज की गई थी। (भाषा) 










संबंधित समाचार