INS Ranvir Blast: INS रणवीर में हुआ धमाका, 3 सैनिको की मौत, 10 घायल, जानें पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

भारतीय नौसेना के INS रणवीर में ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 3 जवान शहीद हो गए और 10 घायल है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

INS रणवीर में हुआ धमाका (फाइल फोटो)
INS रणवीर में हुआ धमाका (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: भारतीय नेवी के INS रणवीर में ब्लास्ट हो गया है। ये ब्लास्ट मंगलवार देर शाम को मुंबई में युद्धपोत में हुआ। INS रणवीर में हुए इस ब्लास्ट से भारतीय नौसेना के 3 सैनिक शहीद हो गए है। वहीं 10 जवान घायल हुए हैं। भारतीय नौसेना के अधिकारी ने इस ब्लास्ट की जानकारी। अधिकारी ने बताया कि INS रणवीर पूर्वी नौसेना कमान में क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल पर तैनात था,  उसे जल्द ही बेस पोर्ट पर वापस लाने वाले थे। लेकिन उसी समय INS रणवीर में ब्लास्ट हो गया। 

नौसेना के अधिकारी ने बताया कि INS रणवीर के चालक दल ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्थिति को कंट्रोल किया। वैसे अभी तक इस ब्लास्ट में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है। अधिकारी ने यह भी कहा कि INS रणवीर में हुए ब्लास्ट की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। 

मुंबई पुलिस के अनुसार INS रणवीर में हुए ब्लास्ट के मामले में कोलाबा पुलिस स्टेशन ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट यानी ADR दर्ज कर ली गई है। इस मामले की जांच अभी जारी है।
 










संबंधित समाचार