Covid-19 in India: देश में कोरोना के नये मामलों में गिरावट जारी, जानिये बीते 24 घंटे का हाल

डीएन ब्यूरो

देश में कोरोना के नये मामलों का ग्राफ निरंतर गिरता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में लंबे समय बाद 1 लाख के आसपास कोरोना के मामले दर्ज किये गये। जानिये पिछले 24 घंटे का हाल। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

देश में वैक्सीन की कमी बन रही नई समस्या (फाइल फोटो)
देश में वैक्सीन की कमी बन रही नई समस्या (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लगातार कमी देखी जा रही है। अब भारत में पिछले 2 महीने में सबसे कम नए केस सामने आए हैं। वहीं, कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर यानी रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है, इसके साथ ही रिवरी रेट में भी बढोत्तर बनी हुई है। देश में पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना के नये मामलों में अच्छी गिरावट दर्ज की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,00,636 लाख नए केस सामने आए, जो कि लंबे समय बाद काफी कम है। कल 1 लाख 14 हजार के आसपास कोरोना के मामले दर्ज किये गये थे। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में  2427  लोगों की कोरोना से मौत हुई है, जबकि इससे पहले दिन 2677लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया था। देश में पिछले 24 घंटे में 1,74,399 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। मतलब ये लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

पिछले 24 घंटे के कोरोना आंकड़े

24 घंटे में कुल नये मामले- 1,00,636 
24 घंटे में डिस्चार्ज की संख्या- 1,74,399 
24 घंटे में कुल मृतकों की संख्या- 2427 
कुल कोरोना मामलों की संख्या- 2,89,09,975 
कुल डिस्चार्ज की संख्या- 2,71,59,180 
कुल मृतकों की संख्या- 3,49,186 
कुल एक्टिव मामलों की संख्या- 14,01,609
कुल वैक्सीनेशन की संख्या- 23,27,86,482 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी रेट  की तुलना में रिकवरी रेट अधिक होने की वजह से कोरोना के एक्टिव मामलों  का ग्राफ घटता जा रहा है, जो एक सुखद संकेत है।
 










संबंधित समाचार