आज के दिन हिमाचल में भूकंप से करीब 20 हजार लोगों की हुई थी मौत..जानें क्यों खास है 4 अप्रैल का इतिहास

डीएन ब्यूरो

इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारत एवं विश्व इतिहास में 4 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं।

भारत एवं विश्व इतिहास में 4 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं..

-1905-हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में भूकंप से करीब बीस हजार लोगों की मौत।

-1910-दार्शनिक श्री अरविन्दो पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) पहुंचे जहां उन्होंने योग और आध्यात्मिक केन्द्र खोला।

-1916-अमेरिकी सीनेट में प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने पर सहमति।

-1941-जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।

-1944-ब्रिटिश सेना ने इथोपिया के अदिश अबाबा पर कब्जा किया।

-1960-अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की।

-2013-महाराष्ट्र के ठाणे में अवैध रूप से निर्मित इमारत गिरने से 74 लोग मारे गए।

-2013-छत्तीसगढ़ में कुल्हाड़ी-हत्या कांड में नौ लोग मारे गए।

-1818-अमेरिकी संसद में राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग की तेरह पट्टी और बीस स्टार रखने का फैसला लिया गया।

-1858-ह्ययूज राेज के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना के साथ युद्ध करने के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंची और बाद में ग्वालियर की ओर चली गई।










संबंधित समाचार