आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का हुआ था जन्म

डीएन ब्यूरो

साल के हर दिन की तरह आज 13 फरवरी का दिन भी कई घटनाओं के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इतिहास 13 फरवरी के दिन घटित देश और दुनिया की और भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह है। उनमें से कुछ घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है। 

सरोजिनी नायडू
सरोजिनी नायडू


नई दिल्ली: साल के हर दिन की तरह आज 13 फरवरी का दिन भी कई घटनाओं के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इतिहास 13 फरवरी के दिन घटित देश और दुनिया की और भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह है। उनमें से कुछ घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

यह भी पढ़ें: आज ही के दिन श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 लोगों की हुई थी मौत, 1400 घायल

-1575-फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।

-1668-लिस्बन संधि में स्पेन ने पुर्तगाल को मान्यता दी।

-1693-अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।

-1713-मुगल शासक जहांदार शाह की गला दबाकर हत्या।

-1788-गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग पर ब्रिटेन की निचली सदन में भारत में अत्याचार के मामले में मुकदमा चला लेकिन बरी किये गये।

-1795-अमेरिका में पहली स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुली।

 

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास, नाथू राम गोडसे ने की थी महात्मा गांधी की हत्या

-1856-ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध का भी अधिग्रहण किया।

-1879-स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू का जन्म हुआ।

-1920-स्विटजरलैंड लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।

-1931- नयी दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई।

-1941- जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।

-1945-सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।

-1966-सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया। (वार्ता)










संबंधित समाचार