विवाह समारोह बना अखाड़ा, दूल्हा-दुल्हन पक्ष में चले लाठी-डंडे, वापस लौटी बारात, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

हरियाणा के हांसी शहर के मंडी सैनियान इलाके में शुक्रवार रात को दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच लाठी डंडे चले और बारात दुल्हन लिये बिना ही लौट गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

दूल्हा-दुल्हन पक्ष में चले लाठी-डंडे, बारात लौटी
दूल्हा-दुल्हन पक्ष में चले लाठी-डंडे, बारात लौटी


हिसार: हरियाणा के हांसी शहर के मंडी सैनियान इलाके में शुक्रवार रात को दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच लाठी डंडे चले और बारात दुल्हन लिये बिना ही लौट गई।

जानकारी के मुताबिक हिसार के ऋषि नगर से एक बारात आई थी, जिसमें किसी बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में झगड़ा हो गया। नौबत लाठी-डंडे चलने तक आ गई जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। इलाज के लिए घायलों को हांसी के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

दुल्हन पक्ष का आरोप है दूल्हे पक्ष ने फेरों के समय दहेज में पांच लाख रुपए की मांग की जबकि दूल्हे पक्ष का कहना है कि दहेज जैसी कोई बात नहीं थी। बारात नाचते गाते हुए लेट हो गई और दुल्हन के भाई ने बाहर से कुछ लड़कों को बुलाकर बारात पर हमला करा दिया। (वार्ता)










संबंधित समाचार