चित्रकूट में अगवा बच्चों की हत्या के बाद बढ़ा तनाव, सड़कों पर उतरे लोग, धारा 144 लागू

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से अगवा किए गए बच्चों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना से आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें क्या है पूरा मामला..



चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से बीते 12 फरवरी को स्कूल बस से तेल कारोबारी के जुड़वां बेटों का अपहरण करने वाले बदमाशों ने फिरौती की रकम लेने के बाद भी बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। दोनों के शव उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मिले हैं। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने बच्चों के परिजन से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी और परिजन ने 20 लाख रुपए दे भी दिए थे, मगर इसके बाद भी उनलोगों ने बच्चों की हत्या कर दी। बच्चों के शव बांदा के बबेरू में यमुना नदी के घाट पर मिले और सतना एसपी ने भी इसकी पुष्टि की है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: हैलो.. मैं डा. अजय पाल शर्मा की गर्लफ्रैंड बोल रही हूं!

इस घटना को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विट करते हुए कहा कि आज बाँदा में दो मज़लूम बच्चों की लाशें मिलीं। उनकी जानें गयीं और एक परिवार का भविष्य उजड़ गया। सरकारों की ज़िम्मेदारी है कि हर नागरिक को सुरक्षित रखे और दुःख है कि हाल यह है कि माँ बाप बच्चों को स्कूल भेजने से भी डरेंगे! देश की क़ानून व्यवस्था अब इससे ज़्यादा क्या बिगड़ेगी?


यह भी पढ़ें: हैलो.. मैं डा. अजय पाल शर्मा की गर्लफ्रैंड बोल रही हूं!

वहीं इस घटना के बाद चित्रकूट में तनाव का माहौल है। घटना से आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई और साथ ही यहां पर धारा 144 लागू कर दिया गया। पूरे इलाके में तीन से चार हजार की संख्या में लोग जुट गए हैं। पूरा बाजार बंद है, वहीं यात्री बसें और ऑटो भी मात्र एक - दो ही चल रहे हैं।
 










संबंधित समाचार