योगी: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी होगी तो इसका असर दिखेगा राष्ट्रीय स्तर

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिस राज्य में देश की आबादी का पांचवा हिस्सा जहां रहता हो वहां की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी तो इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिस राज्य में देश की आबादी का पांचवा हिस्सा जहां रहता हो वहां की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी तो इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर पड़ेगा।

योगी ने शुक्रवार को लोकभवन में टेली मेडिसिन और टेलीरेडियोलजी सेवा का लोकार्पण के बाद कहा कि प्रदेश सरकार आम जन के लिए अच्छी सवास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी होगी तो इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर दिखेगा।

उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन के द्वारा अब हम दूर दराज तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं दे सकते है। कई जिले विकास की धारा से अलग थे। उनका विकास हो इसके लिए काम शुरू हुआ है। हमारे सामने समयस्या थी कि कई जिलों में कोई चिकित्सक जाना नही चाहता था। इसलिए तकनीकी के द्वारा हमने बड़ा काम शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग ने उन पर काम किया। उसका परिणाम यह निकला कि वहाँ से पलायन रुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब व्यक्ति को हॉस्पिटल नही जाना पड़ेगा। अब हॉस्पिटल गरीबो के घर पहुचेगा। यह सभी सुविधाएं एक मजबूत सुविधा देने के लिए किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में यदि हम अच्छे आरोग्य केंद्र दे दे तो प्रदेश की स्वस्थ्य सुविधाओ को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 15 नए मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार के सहयोग से बनाए जा रहे हैं। केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य के 53 जिलों को स्वास्थ्य सेवाओं घर घर तक पहुचानें को काम किया जा रहा है। (वार्ता)










संबंधित समाचार