मैनपुरी उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने 'स्वार्थी और अवसरवादी' होने के आरोपों का दिया ये जवाब

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ किस्मत आजमा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने कहा है कि उन्हें ‘स्वार्थी’ औरअवसरवादी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

मैनपुरी लोकसभा सीट से भाजपा  के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य
मैनपुरी लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य


मैनपुरी: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ किस्मत आजमा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने कहा है कि उन्हें ‘स्वार्थी’ और ‘अवसरवादी’ कहना गलत है, क्योंकि उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी, जब चाचा-भतीजा (शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव) एक साथ थे।

शाक्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह पांच साल पहले शिवपाल यादव के साथ खड़े थे, जब अखिलेश यादव के साथ सत्ता संघर्ष के दौरान कोई भी उनका (शिवपाल) साथ नहीं दे रहा था। (भाषा)










संबंधित समाचार