चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े का बिगड़ा मूड़, क्यूरेटर और सुरक्षा पर्यवेक्षक पर हमला

डीएन ब्यूरो

गुजरात के वडोदरा शहर में एक चिड़ियाघर में क्यूरेटर और सुरक्षा पर्यवेक्षक पर एक दरियाई घोड़े ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

दरियाई घोड़े ने क्यूरेटर और सुरक्षा पर्यवेक्षक पर किया हमला
दरियाई घोड़े ने क्यूरेटर और सुरक्षा पर्यवेक्षक पर किया हमला


वडोदरा: गुजरात के वडोदरा शहर में एक चिड़ियाघर में क्यूरेटर और सुरक्षा पर्यवेक्षक पर एक दरियाई घोड़े ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है। सुरक्षा पर्यवेक्षक की हालत गंभीर है।

वडोदरा के नगर आयुक्त बी. एन. पाणि ने बताया कि घटना  जब सयाजी बाग चिड़ियाघर के क्यूरेटर जानवरों की नियमित जांच के लिए दरियाई घोड़े के बाड़े में गए थे। तभी जानवर ने क्यूरेटर प्रत्युश पाटणकर और सुरक्षा पर्यवेक्षक ईथाप रोहिदास पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

पाणि ने बताया कि सुरक्षा पर्यवेक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है और वह चिकित्सकों की निगरानी में है।

वडोदरा चिड़ियाघर में मादा दरियाई घोड़ा डिंपी और उसकी संतान मंगल रहते हैं। पिछले दिनों डिंपी ने अपने नर साथी पर हमला कर उसे मार डाला था।










संबंधित समाचार