Henley Passport Index 2022: पहले से ज्यादा शक्तिशाली बना भारतीय पासपोर्ट, इतने देशों में बिना वीजा कर सकते हैं ट्रेवल

डीएन ब्यूरो

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार भारतीय पासपोर्ट पहले से ज्यादा ताकतवर बन गया है। देखिए पूरी लिस्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

पहले से ज्यादा शक्तिशाली बना भारतीय पासपोर्ट (फाइल फोटो)
पहले से ज्यादा शक्तिशाली बना भारतीय पासपोर्ट (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: दुनिया भर के देशों के पासपोर्ट की ताकत बताने वाली हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने साल 2022 की रिपोर्ट जारी कर दी है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 के अनुसार भारतीय पासपोर्ट पहले से ज्यादा ताकतवर बन गया है। पिछले साल के 90वें स्थान पर रहने वाला भारतीय पासपोर्ट इस साल 83वें स्थान पर है। इससे ये पता चलता है कि भारत के पासपोर्ट में पहले से काफी सुधार हुआ है।

बता दें कि ओमान और आर्मेनिया के वीजा-फ्री लिस्ट में शामिल होने के बाद भारत के पासपोर्ट में ये सुधार आया है। अब भारतीय पासपोर्ट के साथ बिना वीजा के लोग दुनिया भर में 60 देशों की यात्रा कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 की रैंकिंग में सबसे ऊपर जापान और सिंगापुर का पासपोर्ट हैं।

वहीं पाकिस्तानी पासपोर्ट लगातार तीन साल से सबसे खराब पासपोर्ट के चौथे स्थान है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 के अनुसार पाकिस्तान 108वें स्थान पर है। वहीं इराक और अफगानिस्तान का पासपोर्ट 110 और 111वें स्थान पर रखा गया है।










संबंधित समाचार