UP Election: हाथरस में बोले अखिलेश यादव- सपा सरकार बनने पर पेट्रोल-डीजल भी मुफ्त देना पड़े तो हम देंगे

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधानसभा के दूसरे चरण के लिये कल होने वाले मतदान से एक दिन पहले आज अखिलेश यादव ने हाथरस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद भाजपा नेताओं की भाषा बदल गई है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

हाथरस में जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव
हाथरस में जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव


हाथरस: उत्तर प्रदेश विधानसभा के दूसरे चरण के लिये कल 55 सीटों पर मतदान होना है। दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। हाथरस में तीसरे चरण में मतदान होना है। अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद भाजपा नेताओं की भाषा बदल गई है। भाजपा की हार निश्चित हो गई है। यूपी में सपा गठबंधन को सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर यदि हमें पेट्रोल-डीजल भी मुफ्त देना पड़े तो हम देंगे।

हाथरस के सिकंदराबाद में अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए लोगों से साइकिल की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जबसे साइकिल और हैंडपंप साथ आये हैं, तबसे यूपी में भाजपा का दरवाजा बंद हो गया है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि 10 मार्च के बाद यूपी में सपा गठबंधन की सरकार बनने पर कर्मचारियों की टेंशन दूर होगी। सपा सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल होगी। सपा का वचन है कि लंबे अरसे से चली आ रही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को पूरा करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार किसानों को खाद और डीएपी मुफ्त देगी। खरीद केंद्र बनाने का काम करेगी। इस सरकार ने महंगाई को बढ़ाने का काम किया। भाजपा ने कहा था हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई चप्पल पहनेंगे। लेकिन गरीब किसान और नौजवान पेट्रोल-डीजल महंगा होने के कारण अपनी मौटरसाइकिल तक नहीं चला पा रहा है। सपा ने तय किया कि पेट्रोल-डीजल भी यदि मुफ्त देना पड़े तो हम देंगे। 

अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि गुजरात का एक उद्योगपति देश के 28 बैंकों का 22000 करोड़ रुपये लेकर भाग गए, ये पहली बार नहीं भागे है। जब जब कोई भागा है, बताओ कहां का निकला है? जब हमें आप को बैंक से लोन लेना पड़ता है तो अपनी जमीन अपने घर के कागज गिरवी रखना पड़ते है। लेकिन यह लोग कौन हैं जिन्हें कुछ गिरवी नहीं रखना पड़ता और इन्हें हवाई जहाज का टिकट भी मिलता है, देश छोड़कर जाने के लिए।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ अगर कहीं हुई है तो डबल इंजन की भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में हुई है। गोरखपुर में एक व्यापारी की हत्या पुलिस ने कर दी। यह है वो उत्तर प्रदेश जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बना दिया।










संबंधित समाचार