UP Police: गोरखपुर में सीरियल मर्डर की धमकी से सनसनी, जानिये बर्खास्त सिपाही का यह हैरान करने वाला कारनामा

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश पुलिस से बर्खास्त सिपाही का एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिससे आम आदमी ही नहीं बल्कि पूरा पुलिस महकमा भी हैरान और परेशान है। पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज पर

आरोपी सिपाही की तलाश में जुटी पुलिस
आरोपी सिपाही की तलाश में जुटी पुलिस


गोरखपुर: यूपी पुलिस से बर्खास्त किये गये एक सिपाही की करतूत से गोरखपुर में सनसनी मची हुई है। इस सिपाही द्वारा सोशल मीडिया पर खुद का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें बर्खास्त सिपाही गोरखपुर में सीरियल मर्डर की धमकी दे रहा है। सिपाही के इस कारनामे के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है और साइबर सेल और सर्विलांस टीम सिपाही की तलाश में जुटी हुई है। इस ताजे मामले में आरोपी बर्खास्त सिपाही के खिलाफ पुलिस ने आटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: अजीत सिंह मर्डर का शूटर गिरधारी पुलिस एनकाउंटर में ढ़ेर, विकास दुबे की तरह हो रहा था फरार

जानकारी के मुताबिक आरोपी सिपाही का नाम दिग्विजय राय है, जो मूल रूप से यूपी के कुशीनगर जिले का रहने वाला है। दिग्विजय राय सोशल मीडिया पर ऐसी काली करतूत पहले भी कर चुका है, जिस कारण उसे बर्खास्त किया जा चुका है। 

यह भी पढ़ें: Crime in UP: गोरखपुर में सरेबाजार बड़ी लूट, बदमाशों ने असलहा के बल पर दवा कारोबारी से लूटे 8 लाख, व्यापारियों में रोष 

बर्खास्त दिग्विजय राय बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने में तैनात था। बताया जाता है कि 10 दिसंबर को आरोपी ने बस्ती की पुलिस लाइन में हंगामा खड़ा करते हुए वहां सरेआम कुर्सियां तोड़ दी थीं। पुलिस कर्मियों के साथ उसने गाली-गलौच भी की। इस घटना के बाद उसने फेसबुक पर लाइव होकर एक अमर्यादित पोस्ट डाली। पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए बस्ती के एसपी हेमराज मीणा ने आरोपी दिग्विजय राय को बर्खास्त कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Bikru Case: बिकरू कांड का अंतिम आरोपी और फरार इनामी बदमाश वितुल दुबे गिरफ्तार, पुलिस को देता रहा चकमा 

जानकारी के मुताबिक बर्खास्तगी गुस्साये आरोपी सिपाही ने एसपी को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया गया था।

आरोपी दिग्विजय राय की अब नई करतूत सामने आयी है। आरोपी सिपाही ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह गोरखपुर में सीरियल मर्डर की बात कह रहा है। सिपाही वीडियो में कह रहा है कि ''आज से करूंगा लगातार तीन हत्याएं, रोक सको तो रोक लो''। सिपाही का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सिपाही की तलाश जारी है।










संबंधित समाचार