गोरखपुर में अखिलेश यादव जमकर बरसे भाजपा पर.. पूछा- अगर वो हिन्दु तो हम क्या?

डीएन ब्यूरो

गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चंपा देवी पार्क में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों पर जमकर निशाना साधा। पूरी खबर..



गोरखपुर: समाजवादी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव को लेकर चंपा देवी पार्क में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वालों की पार्टी है, इसलिये जनता को उससे सावधान होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा काम के आधार पर सपा से कोई मुकाबला नहीं कर सकती। हमने हर गरीब और जरूरतमंद को सम्मान देने का काम किया लेकिन भाजपा ने उनके सम्मान को छीनने का काम किया।

जनसभा में उमड़ी भीड़

अखिलेश यादव के भाषण की खास बातें..

1.  हमने राज्य के हजारों शिक्षा मित्रों को रोजगार दिया लेकिन भाजपा ने उनकी रोटी छीनी और उन्हें अपमानित करने का काम किया

2. जाति और धर्म के नाम पर खेलने वाली भाजपा हिन्दुत्व को परिभाषित करे भाजपा, अगर वो हिन्दु तो हम कौन?

3. भाजपा अफवाह फैलाने वाली पार्टी, इनसे मतदान के पहले सावधान रहने की जरुरत

4. भाजपा लटकाना चाहती थी गोरखपुर का उप चुनाव

5. कर्जमाफी के नाम पर गरीब जनता को सरकार ने छलने का काम किया

6. एम्स के लिए जमीन सपा सरकार ने दी

7.अखिलेश यादव ने भाजपा से पूछा..क्यों नही आज तक खाद कारखाना किया शुरु

8. सपा सरकार बनने पर पेंशन बढ़ाकर करेंगे दो हजार

9. जब गोरखपुर में बच्चों पर दुख आया तो सबसे पहले हम आपके साथ खड़े थे










संबंधित समाचार