गायत्री प्रजापति को SC से दोहरा झटका

डीएन संवाददाता

गैंगरेप मामले में आरोपी गायत्री प्रजापति को सुप्रीम कोर्ट से दोहरा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

गायत्री प्रजापति ( फ़ाइल फोटो)
गायत्री प्रजापति ( फ़ाइल फोटो)


नई दिल्ली: रेप के आरोप में फंसे गायत्री प्रजापति को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। शीर्ष न्यायालय ने गिरफ्तारी और FIR पर रोक से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा है कि अगर प्रजापति को राहत चाहिए तो वो संबंधित कोर्ट में जाएं। वहीं गायत्री प्रसाद प्रजापति को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक नई योजना बनाई है।

सूत्रों के मुताबिक प्रजापति का छोटा बेटा दिल्ली में मौजूद है और वकील के साथ सुनवाई की तैयारी में जुटा हुआ है। पुलिस को प्रजापति के भी दिल्ली में होने का अंदेशा है। पुलिस दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर गायत्री की तलाश कर रही है।

आपको बता दें कि गायत्री प्रजापति उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री हैं और गैंगरेप का केस दर्ज होने के बाद से ही फरार हैं। साथ ही गायत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी गायब बताया जा रहा है। उनकी तलाश में अलग-अलग जगह छापेमारी हो चुकी है मगर पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

इस मामले में डीजीपी जावीद अहमद ने बताया कि गायत्री भागा हुआ है इसलिए उसे भगौड़ा ही कहा जाएगा। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि ना सिर्फ लखनऊ पुलिस बल्कि अमेठी पुलिस और एसटीएफ भी गायत्री की तलाश कर रही है। जल्द वह नहीं मिलता तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई भी करेगी।










संबंधित समाचार