अलविदा ऋषि कपूरः चॉकलेटी ब्वॉय से लेकर लाइफटाइम अचीवमेंट तक कुछ ऐसा रहा सफर, जानें ऋषि कपूर से जुड़ी ये खास बातें

डीएन ब्यूरो

ना जानें बॉलीवुड को किसकी नजर लग गई है। बुधवार को बॉलीवुड के एक्टर इरफान खान के निधन के बाद आज सुबह मुंबई में बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। जानें ऋषिकेश से जुड़ी कुछ खास बातें। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ विशेष..

ऋषि कपूर
ऋषि कपूर


मुंबईः अभी इरफान खान के निधन की खबर का सदमा खत्म भी नहीं हुआ था कि आज एक और दुख भरी खबर आई है। आज सुबह एक्टर ऋषि कपूर का मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया है। उनकी उम्र 67 साल की थी, वो एक लंबी बिमारी से जूझ रहे थें। जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

यह भी पढ़ेंः शानदार अभिनेता ऋषि कपूर का निधन 

ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो के रूप में जाने जाते थे। साल 2008 में ऋषि कपूर को फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया। उन्हें उनकी दमदार एक्टिंग के लिए सैंकड़ों अवार्ड से नवाजा गया है। फिल्म अग्निपथ में उनके खलनायक के किरदार को देख सभी हतप्रभ रह गए। ऋषि को फिल्म अग्निपथ के लिए आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया।

यह भी पढ़ेंः बॉलीवुड को लगी किसकी नजर? लॉकडाउन के बीच दो दिन में दो बड़े अभिनेताओं के निधन से सन्नाटे में फिल्म नगरी  

ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में फिल्म बॉबी से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं।

ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर से हुई है। ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर।

अभिनय की दुनिया में तहलका मचाने के बाद ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म आ अब लौट चलें निर्देशित की।










संबंधित समाचार